Solapur-Pune Highway: तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, 5 लोगों की मौत

Solapur: रविवार को सुबह एक दुखत खबर आए, सोलापुर पुणे हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई इस हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वाले पांच लोग पनवेल के रहने वाले थे जो अक्कलकोट को स्वामी समर्थ महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।

यह हादसा मोहोल गांव के पास देवड़ी फाटा के पास हुआ. इस कार में कुल छह यात्री थे जिसमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं थी पता चला है कि यह सब एक दूसरे के दोस्त थे. घटना में एक महिला घायल हो गई जिन्हें तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कार (MH-46 Z 4536) के ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल खो गया और गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई इस घटना की जानकारी मिलते ही मोहोल पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जरूरी कदम उठाए।

Leave a Comment