सोलापुर नगर निगम चुनाव में भाजपा का प्रचंड बहुमत, 87 सीटों के साथ रिकॉर्ड जीत

सोलापुर नगर निगम जुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है 102 सीट के नगर निगम जुनाव में बहुमत के लिए 52 सीटों के आवश्यकता होती है जबकि भाजपा ने 87 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। इससे सोलापुर ने भाजपा का पूर्ण वर्चस्व स्थापित हो गया है।

इस चुनाव में विपक्ष गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस, राष्ट्रवादी (शरद पवार समूह), शिवसेना (उद्धव ठाकरे समूह), MNS ने भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली।

भाजपा: 87 सीटें

शिवसेना (शिंदे समूह): 4 सीटें

एमआयएम: 8 सीटें

कांग्रेस: 2 सीटें

राष्ट्रवादी (अजित पवार समूह): 1 सीटें

बतादे की वार्ड 1 से 6, 8 से 13, 17 से 19 और 21 से 24 तक अधिकांश सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। वार्ड 7 में शिवसेना (शिंदे) ने 3 सीटें जीतीं, जबकि वार्ड 14 और 20 में एमआयएम ने अपनी ताकत दिखाई। वार्ड 15, 16 और 25 में कांग्रेस और एनसीपी को कुछ सीटें मिलीं।

2017 में भाजपा ने 49 सीटें जीती थी वहीं अब 87 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया है

Leave a Comment